बिहार के वैशाली जिले में जमीन विवाद को लेकर सैन्यकर्मी, उसके पिता की हत्या

बिहार के वैशाली जिले में जमीन विवाद को लेकर सैन्यकर्मी, उसके पिता की हत्या

बिहार के वैशाली जिले में जमीन विवाद को लेकर सैन्यकर्मी, उसके पिता की हत्या
Modified Date: July 12, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: July 12, 2026 4:12 pm IST

वैशाली, 12 जुलाई (भाषा) बिहार के वैशाली जिले में रविवार को जमीन विवाद को लेकर एक सैन्यकर्मी और उसके पिता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि दोनों की हत्या के पीछे कुछ रिश्तेदार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह वारदात जिले के बिदुपुर थानाक्षेत्र में हुई।

सदर के अनुभागीय पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रास्ते को लेकर कथित जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने नारिक राय और उनके बेटे जितेंद्र कुमार (जो सैन्यकर्मी थे) को गोली मार दी। नारिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि एक परिवार के कुछ सदस्यों ने नारिक और जितेंद्र के घर को जाने वाला रास्ता कथित तौर पर रोक दिया था, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से बार-बार झगड़े हो रहे थे।

कुमार ने कहा, ‘‘शनिवार रात तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने दखल देकर स्थिति को सामान्य किया। हालांकि, रविवार सुबह झगड़ा फिर शुरू हो गया, जिसके चलते नारिक के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गोलीबारी हुई।’’

कुमार ने बताया कि घटनास्थल से चार कारतूस बरामद किए गए हैं और आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।’’

भाषा

राजकुमार पारुल

पारुल


लेखक के बारे में