Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटका, प्रदेश प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, बताया यह कारण

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटका, प्रदेश प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, बताया यह कारण! Asit Nath Tiwari resigned from Congress

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पे झटका, प्रदेश प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, बताया यह कारण

Lok Sabha Chunav 2024

Modified Date: April 1, 2024 / 12:01 pm IST
Published Date: April 1, 2024 12:01 pm IST

नई दिल्ली: Asit Nath Tiwari resigned from Congress लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने अपने इस लिस्ट में कई नए चेहरे को टिकट दिया है। तो दूसरी ओर टिकट नहीं मिलने से कई नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रहा है। इसी बीच लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Read More: Excise Policy Scam Case: अरविंद केजरीवाल को मिलेगी राहत या बढ़ेगी रिमांड, आज कोर्ट में पेश करेगी ED की टीम 

Asit Nath Tiwari resigned from Congress आसित नाथ तिवारी ने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भेजा दिया है। हांलकि अपने त्यागपत्र में उन्होंने कोई खास कारण नहीं बताया। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत वजह से पार्टी की जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। जितने दिनों तक कांग्रेस में रहा, काफी बेहतर अनुभव हासिल किया। सभी पार्टी जनों का सहयोग मिला। पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने किसी भी नेता पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

Read More: PM Modi Mumbai Tour : पीएम मोदी का मुंबई दौरा आज, RBI के 90 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल 

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अनिल शर्मा ने पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करने के कारण इस्तीफा दिया है। अनिल शर्मा ने कहा कि मेरे इस्तीफा देने की सबसे बड़ी वजह पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करना है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को कश्मीर में मोहब्बत की दुकान खोलनी चाहिए. क्योंकि वहां एक समुदाय आतंक मचाए रहता है।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।