पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएं: चौधरी

पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएं: चौधरी

पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएं: चौधरी
Modified Date: September 25, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: September 25, 2026 8:09 pm IST

पटना, 25 सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि पितृपक्ष मेला में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनका ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से आदरपूर्वक स्वागत किया जाए।

गया में पितृपक्ष मेला के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने देव घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार अपने संबोधन में चौधरी ने कहा कि पितृपक्ष मेला सनातन संस्कृति में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का अनूठा पर्व है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुनपुन और गया दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए आवासन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तकनीक और मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है तथा उनकी भाषाओं में जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए गया में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विष्णुपद कॉरिडोर के विकास पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कुल 3,500 करोड़ रुपये खर्च करेंगी, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये कॉरिडोर के विकास के लिए निर्धारित हैं।

उन्होंने इसे राज्य के किसी मंदिर के विकास की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधगया में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) की शुरुआत की जा रही है और अक्टूबर से लगभग 20,000 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश की परियोजनाएं शुरू होंगी। इसके अलावा लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत से सोन नदी का पानी फल्गु नदी तक पहुंचाने की योजना पर भी काम जारी है।

भाषा कैलाश

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में