बिहार: मनेर में पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली

Ads

बिहार: मनेर में पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 06:12 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 06:12 PM IST

पटना, 20 जुलाई (भाषा) बिहार के पटना जिले में मनेर स्थित पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर भवन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) संकेत कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पटना के मनेर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को सोमवार दोपहर करीब एक बजे ईमेल के माध्यम से परिसर में बम रखे होने की धमकी मिली। अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। ईमेल में कार्यालय परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया गया था, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा उपाय किए गए।’’

उन्होंने बताया कि पूरे भवन को खाली करा लिया गया और परिसर की गहन तलाशी ली गई लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

संकेत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया धमकी भरा ईमेल फर्जी प्रतीत होता है हालांकि सुरक्षा जांच अब भी जारी है।

उन्होंने बताया, ‘‘ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए उसके स्रोत और ‘आईपी एड्रेस’ की जांच की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है।’’ भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र