All School Holiday Today | Photo Credit: AI
बहराइच: All School Holiday Today देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। कई हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिला है, कई जगहों पर बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब इसका असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रही है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर स्कूलों को बंद (All School Closed Today) करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भी भारी बारिश की वजह से स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है।
All School Holiday Today जारी आदेश के अनुसार, 21 और 22 जुलाई को कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने आदेश में बताया कि परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, अशासकीय, मदरसा तथा सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में इन दो दिनों तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई विद्यालय इस दौरान संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इधर हिमाचल प्रदेश भी लगातार मौसम खराब की वजह से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। चंबा जिला उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, मंडी जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने 20 और 21 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, सिरमौर जिला प्रशासन ने भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है।