बिहार: बेगूसराय के सरकारी बालिका गृह से पांच नाबालिग लड़कियां फरार
बिहार: बेगूसराय के सरकारी बालिका गृह से पांच नाबालिग लड़कियां फरार
बेगूसराय, 27 जुलाई (भाषा) बिहार के बेगूसराय जिले में सरकारी बालिका गृह से पांच नाबालिग लड़कियां सोमवार तड़के फरार हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, रतनपुर इलाके में इस बालिका गृह से पांचों नाबालिग तड़के भाग निकलीं।
आशंका है कि लड़कियां खिड़की की ग्रिल काटकर शेल्टर होम से बाहर निकलीं।
हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
जिला पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘रतनपुर स्थित बालिका गृह से पांच नाबालिग लड़कियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिसर का निरीक्षण किया और वहां तैनात अधिकारियों से पूछताछ की। लड़कियों को सकुशल वापस लाने के प्रयास जारी हैं।’’
बयान के अनुसार, बालिका गृह और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
भाषा कैलाश राजकुमार
राजकुमार

Facebook


