Bihar Hospital Fire: सुबह-सुबह अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती कई मरीजों की मौत, कई की हालत गंभीर, मची अफरातफरी

Ads

Bihar Hospital Fire: सुबह-सुबह अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती कई मरीजों की मौत, कई की हालत गंभीर, मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 07:12 AM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 07:56 AM IST

Bihar Hospital Fire | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • हादसे में तीन लोगों की जान गई
  • ICU और अन्य वार्डों से बाहर निकाले गए
  • शुरुआती जांच में यही वजह सामने आई

मुजफ्फरपुर: Bihar Hospital Fire बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक अस्पताल में भीषण आग (Hospital Fire) लग गई। इस हादसे में अब तक 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने फिलहाल तीन मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आगे सभी तरह की जांच कराई जा रही है और मौतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। रेस्क्यू किए गए कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फायर ब्रगेड, पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर जुटी हुई है। (Rescue Operation) 20 मरीजों को बचाया लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल (Prasad Hospital Fire) के ICU में लगी है। सुबह भीषण आग लगने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस हादसे में 20 से ज्यादा मरीज घायल हुए हैं जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बचाए गए मरीजों में कई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर बुझाने की कोशिश में जुटी। बताया जा रहा है कि भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों ने आईसीयू और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला और सभी को तुरंत दूसरे सुरक्षित स्थानों और अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

बीते दिन दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी थी आग

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में आग लगी थी। जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। जबकि 11 अन्य लोग घायल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफातफरी मच गई।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग कहाँ लगी थी?

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में।

कितने लोगों की मौत हुई?

अब तक 3 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है।

कितने मरीजों को बचाया गया?

लगभग 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।