IPS Transfer and Posting List: बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, IG से लेकर DIG तक बदली जिम्मेदारियां, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें सूची
IPS Transfer and Posting List: बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, IG से लेकर DIG तक बदली जिम्मेदारियां, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें सूची
IPS Transfer and Posting List | Photo Credit: AI
- पंकज कुमार राज को रेलवे का अतिरिक्त प्रभार
- एस. प्रेमलता को आईजी (मद्यनिषेध) नियुक्त किया गया
- सुशांत कुमार सरोज को डीआईजी (ATS) बनाया गया
पटना: Bihar IPS Transfer and Posting List बिहार सरकार ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों का तबादला किया है जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना से मिली। राज्य के गृह विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी अधिसूचना (Bihar Home Department Notification) के अनुसार, वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार राज को महानिरीक्षक (रेलवे) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह वर्तमान में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के महानिरीक्षक (आईजी) हैं।
IPS Transfer News आईपीएस अधिकारी एस. प्रेमलता (वर्ष 2006 बैच) को आईजी (मद्यनिषेध) नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, विशेष शाखा के आईजी एवं वर्ष 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को आईजी (बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अनुसार 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार पोरिका को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) का उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2012 बैच आईपीएस अधिकारी सुशांत कुमार सरोज को बिहार पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) में डीआईजी नियुक्त किया गया है। इससे पहले बिहार सरकार ने 22 मई को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न विभागों में तैनात कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था अथवा उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: रोमांच वाला चुनाव, तीसरी सीट पर दांव!… बीजेपी-कांग्रेस के बीच आक्रामक हुई सियासी लड़ाई, क्या विपक्ष रोक पाएगा क्रॉस वोटिंग?
- Vande Bharat: सांसदों की बगावत, ममता की आफत! बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी खेला जारी, पार्टी में बगावती तेवर के बीच आखिर कितनी तैयार है दीदी?
- शह मात The Big Debate: ऐलानों में गुम वादे.. तारीखों में उलझी भर्ती! विपक्ष के सवाल पर सरकार का जवाब, दावे के मुताबिक क्यों हो रही भर्ती में देरी?

Facebook


