केंद्रीय मंत्री ने उनके नाम से ‘जाली’ पत्र भेजे जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा
केंद्रीय मंत्री ने उनके नाम से ‘जाली’ पत्र भेजे जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा
पटना, 12 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बिहार सरकार से राज्य के डेयरी विकास मंत्री को उनके नाम से पत्र भेजे जाने के मामले में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया है और पत्र को “पूरी तरह फर्जी” बताया है।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव को भेजे एक अन्य पत्र में सिंह ने कहा कि में “राज्य के डेयरी विकास मंत्री को संबोधित एक फर्जी पत्र” उनके संज्ञान आया है।
मुंगेर के सांसद ने कहा कि उस पत्र पर उनके हस्ताक्षर भी फर्जी हैं।
सिंह ने कहा कि उन्होंने न तो यह पत्र लिखा है और न ही उन्हें इसमें लिखी बातों की जानकारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने अपने निजी हितों के लिए यह पत्र बनाया है और उनके हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया है।
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री ने विभाग के सचिव से प्राथमिकी दर्ज कराने, जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


