Latest Crime News: यहां खून का बदला खून.. बच्चे के अपहरण और हत्या का बदला लेने पड़ोस की महिला को उतारा मौत के घाट

बिहार: बच्चे की हत्या का बदला लेने के लिए पीड़ित परिवार ने पड़ोस की महिला को जान से मारा

Latest Crime News: यहां खून का बदला खून.. बच्चे के अपहरण और हत्या का बदला लेने पड़ोस की महिला को उतारा मौत के घाट

Bhiwani Crime News

Modified Date: January 16, 2024 / 12:04 pm IST
Published Date: January 16, 2024 10:37 am IST

सासाराम: बिहार में रोहतास जिले के एक गांव से अपहृत एक बच्चे की हत्या कर दिए जाने से आक्रोशित पीड़ित परिवार के लोगों द्वारा अपने पड़ोस की एक महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चे का रोहतास जिले के अगरेर थाना अंतर्गत आकाशी गांव से अपहरण किया गया था। सासाराम अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि आकाशी गांव निवासी जग्गु सिंह का चार वर्षीय पुत्र शिवम कुमार रविवार की शाम से ही लापता था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Deepak Baij News: पीसीसी चीफ का BJP सरकार पर हमला.. कहा, अफसरों को जाना पड़ रहा हैं RSS के दफ्तर, प्रशासन में डर का माहौल

उन्होंने बताया कि बच्चे का शव जग्गु सिंह के पड़ोसी दशरथ सिंह के घर के सामने से देर रात मिला था। उन्होंने बताया कि बच्चे का शव पड़ोसी के घर के सामने मिलने पर बच्चे के परिवार के लोगों ने दशरथ सिंह के घर में तोड़फोड़ की और उसकी पत्नी चिंता देवी (55) के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown