बिहार: राजग विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने सरकार गठन का दावा पेश किया
बिहार: राजग विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने सरकार गठन का दावा पेश किया
पटना, 14 अप्रैल (भाषा) बिहार में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया।
चौधरी राजग नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हुसैन के समक्ष औपचारिक रूप से सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया।
इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नित्यानंद राय, ललन सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के संतोष सुमन समेत कई नेता मौजूद थे।
राजभवन में सरकार गठन से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं, जिसके साथ ही नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई।
सूत्रों के अनुसार चौधरी 15 अप्रैल को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है, लेकिन तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
भाषा कैलाश जोहेब
जोहेब

Facebook


