बिहार: पटना दीवानी अदालत को मिली बम धमकी, जांच के बाद निकली अफवाह

Ads

बिहार: पटना दीवानी अदालत को मिली बम धमकी, जांच के बाद निकली अफवाह

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 04:56 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 04:56 PM IST

पटना, 18 सितंबर (भाषा) पटना दीवानी अदालत को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद न्यायालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक ममता कल्याणी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अदालत परिसर की गहन जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

कल्याणी ने कहा, “शुक्रवार को अदालत के अधिकारियों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। ईमेल में बताया गया था कि दीवानी अदालत परिसर के अंदर बम/विस्फोटक रखा गया है। इसके बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई और बम निरोधक दस्ते तथा खोजी कुत्तों के दस्ते को तैनात किया गया।”

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह ईमेल फर्जी प्रतीत होता है।”

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब