Bihar Politics: कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच सामने आया ये चौंकाने वाला नाम, जानिए क्या कहता है सियासी समीकरण

कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच सामने आया ये चौंकाने वाला नाम, Bihar Politics Nitish Kumar Latest News

Bihar Politics: कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच सामने आया ये चौंकाने वाला नाम, जानिए क्या कहता है सियासी समीकरण
Modified Date: March 4, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: March 4, 2026 8:54 pm IST

नई दिल्लीः Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी ने नीतीश के नामांकन के लिए सारे पेपर तैयार कर लिए हैं और वो कल नामांकन कर सकते हैं। ऐसे अब सियासी गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर बिहार की कमान किसे सौंपी जाएगी। प्रदेश के अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

दावा किया जा रहा है कि प्रदेश की सत्ता की कमान अब बीजेपी की हाथों में जा सकती है। दरअसल, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 89 सीटें जीतकर गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की थी। वहीं जेडीयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। एनडीए गठबंधन में एलजेपी (आरवी), हम और आरएलएम का भी योगदान रहा। वर्तमान राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद मुख्यमंत्री पद बीजेपी के खाते में जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो लंबे समय बाद बिहार में बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद संभाल सकता है, जो राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ माना जाएगा।

डिप्टी सीएम बन सकते हैं निशांत कुमार

Bihar Politics: राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने पर तकनीकी रूप से पूरी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा माना जाता है। ऐसी स्थिति में सत्तारूढ़ गठबंधन को नया नेता चुनना होगा। यह नेता बीजेपी या जेडीयू किसी भी दल से हो सकता है। अंतिम निर्णय गठबंधन शीर्ष नेतृत्व की बैठक में होगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।