Bihar Rajya Sabha Chunav 2026: राज्यसभा के लिए बिहार में हो गई क्रॉस वोटिंग? तेजस्वी के कमरे में पहुंचे इस पार्टी के दो विधायक, सियासी गणित बिगड़ने की आशंका

राज्यसभा के लिए बिहार में हो गई क्रॉस वोटिंग? तेजस्वी के कमरे में पहुंचे इस पार्टी के दो विधायक, Bihar Rajya Sabha Chunav 2026

Bihar Rajya Sabha Chunav 2026: राज्यसभा के लिए बिहार में हो गई क्रॉस वोटिंग? तेजस्वी के कमरे में पहुंचे इस पार्टी के दो विधायक, सियासी गणित बिगड़ने की आशंका
Modified Date: March 16, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: March 16, 2026 3:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान हुआ दिलचस्प वाकया।
  • हम पार्टी की दो विधायक गलती से तेजस्वी यादव के कमरे में पहुंच गईं।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा तेज।

पटना: Bihar Rajya Sabha Chunav 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए चल रही वोटिंग के बीच सोमवार को विधानसभा परिसर में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की दो विधायक अचानक राजद नेता तेजस्वी यादव के कमरे में पहुंच गईं, जिसके बाद अब राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग की चर्चा तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार हम पार्टी की विधायक ज्योति मांझी और दीपा मांझी विधानसभा में वोटिंग के दौरान महागठबंधन के विधायकों के पीछे-पीछे चलते हुए गलती से तेजस्वी यादव के कमरे में चली गईं। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, दोनों तुरंत कमरे से बाहर निकलकर वापस लौट गईं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों विधायक कमरे से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मजाक में कहा, “मैडम, यह तो क्रॉस वोटिंग हो गई।” इस पर दोनों विधायक हंसते हुए वहां से आगे बढ़ गईं।

राज्यसभा के लिए ये हैं प्रत्याशी

Bihar Rajya Sabha Chunav 2026: गौरतलब है कि बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनावी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई उम्मीदवार उतरे हैं। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार शामिल हैं। वहीं राजद की ओर से भी एक उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।