बिहार: सड़क हादसे में दो बच्चों समेत छह ‍लोगों की मौत

बिहार: सड़क हादसे में दो बच्चों समेत छह ‍लोगों की मौत

बिहार: सड़क हादसे में दो बच्चों समेत छह ‍लोगों की मौत
Modified Date: February 1, 2026 / 01:01 pm IST
Published Date: February 1, 2026 1:01 pm IST

पटना, एक फरवरी (भाषा) बिहार के पटना जिले में शनिवार देर रात एक टेम्पो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात करीब दो बजे बिहटा थाना क्षेत्र के लेखन टोला इलाके में उस समय हुआ, जब आठ लोग टेम्पो में सवार होकर आरा से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद गुड्डू (33), मोहम्मद इम्तियाज (30), मोहम्मद शहजाद (22) , शहजाद के दो बच्चे शाफन (3) व अल्की (18 माह) और आसद खान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।

उप-मंडलीय पुलिस पदाधिकारी-2 (दानापुर) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि ये लोग आरा–भोजपुर–बिहटा–पटना मुख्य मार्ग पर टेम्पो से यात्रा कर रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कैलाश नेत्रपाल जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में