बिहार: मुंगेर में एक उप निरीक्षक की पत्नी ने पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी

Ads

बिहार: मुंगेर में एक उप निरीक्षक की पत्नी ने पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:54 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:54 PM IST

मुंगेर, 12 अप्रैल (भाषा) बिहार के मुंगेर जिले में रविवार शाम को एक उप निरीक्षक की पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सफिया सराय पुलिस चौकी के भीतर दंपति के किराए के आवास में हुई, जहां उप निरीक्षक तैनात थे।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा, ‘आज हमें सूचना मिली कि सफिया सराय में तैनात एक उप निरीक्षक की पत्नी ने कथित तौर पर अपने किराए के घर में उसकी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पास के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’

उन्होंने बताया कि एफएसएल की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मसूद ने कहा, ‘प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, सहायक पुलिसकर्मी ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कभी-कभार घरेलू विवाद होते थे, जो इस घटना का संभावित कारण हो सकता है।’

हालांकि, उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण उचित जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

इस बीच, मृतका की मां ने दावा किया कि घटना से कुछ ही समय पहले उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उस समय वह ‘खुश लग रही थी’ और अपने पति के साथ चाय पी रही थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश