बुकमायशो में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करेगी केकेआर

Ads

बुकमायशो में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करेगी केकेआर

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 01:37 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 01:37 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर ने टिकट बुकिंग से जुड़े मंच बुकमायशो में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौते किए हैं।

इस सौदे के वित्तीय विवरणों का खुलासा नहीं किया गया है।

बुधवार को जारी संयुक्त बयान के अनुसार, इस निवेश का मकसद बुकमायशो की वृद्धि को बढ़ावा देना है।

केकेआर में ‘इंडियन प्राइवेट इक्विटी’ के प्रमुख अक्षय तन्ना ने कहा, ‘‘ बुकमायशो भारत में उच्च गुणवत्ता वाले मनोरंजन अनुभव उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है। भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने और दुनिया भर के प्रमुख कलाकारों तथा कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाने में बुकमायशो महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

बिगट्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली बुकमायशो की स्थापना 2007 में हुई थी। यह ऑनलाइन फिल्म टिकट बुकिंग मंच से आगे बढ़कर संगीत समारोहों, लाइव प्रस्तुतियों, थिएटर और खेल समेत लाइव मनोरंजन कार्यक्रमों के संपूर्ण प्रबंधन का मंच बन गई है।

भाषा निहारिका

निहारिका