Reported By: Kavi Chhokar
,Sehore News: नसबंदी के बाद भी महिला ने दिया बच्ची को जन्म, हैरान कर देगा जिले का ये मामला, परिवार ने कर दी ये डिमांड /image: Social Media
सीहोर। Sehore News: एमपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां सीहोर नगर के मंडी क्षेत्र की रहने वाली पूजा मालवीय ने नसबंदी (Sehore Sterilization Case) के बाद भी बच्ची को जन्म दिया है। पूजा और उसके पति मनीष जिम्मेदारों से हर्जाना देने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि इस लापरवाही के जिम्मेदारों पर कार्यवाही होनी चाहिए और बच्ची के पालन पोषण की जिम्मेदारी लापरवाही करने वाले कर्मियों को सौंपनी होंगी।
Sehore News जानकारी के मुताबिक, 9 महीने पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सलाह पर जिला अस्पताल में नसबंदी कराई थी। पूजा के पहले से ही 4 बच्चे है। पति मनीष होटल में काम करता है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के चलते पूजा ने नसबंदी कार्रवाई थी। नसबंदी के पूजा फिर से गर्भवती हो गई। इस बात की शिकायत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अस्पताल प्रबंध से की गई, चक्कर पर चक्कर लगाए किंतु कोई संतोषजनक हल न तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और न ही अस्पताल कर्मियों ने दिया।
Sehore News आखिरकार नसबंदी के तकरीबन 9 महीने बाद पूजा ने पुत्री को जन्म दिया। अब पूजा और उसके पति इस बच्ची के लालन पालन की जिम्मेदारी उठाने में असमर्थ है। पूजा और पति मनीष का कहना है कि हमारी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक नही है अब इस बालिका का लालन पालन कैसे करे? नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकता और जिला अस्पताल प्रबंधन अब इस मामले में लीपापोती कर रहे है।
ये भी पढ़ें