BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Chunav 2025: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नामांकन में शामिल सीएम विष्णु देव साय, बोले- बिहार में NDA की भारी बहुमत से जीत तय

Bihar Chunav 2025: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार चुनाव के लिए अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया है

Bihar Chunav 2025: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नामांकन में शामिल सीएम विष्णु देव साय, बोले- बिहार में NDA की भारी बहुमत से जीत तय
Dr.Anil Shukla
Published: 16 Oct 2025 | 6:19 pmModified: 16 Oct 2025 | 6:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन के नामांकन में शामिल सीएम साय
  2. तारापुर विधानसभा क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  3. बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नितिन नवीन उम्मीदवार

पटना: Bihar Chunav 2025, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बिहार चुनाव के लिए अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके दी है।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नितिन नवीन उम्मीदवार

इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ''बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नवीन जी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।पूरा बिहार आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की विकासपरक दृष्टि पर भरोसा जता रहा है। एनडीए की विजय सुनिश्चित है।''

तारापुर विधानसभा क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उम्मीदवार

Bihar Chunav 2025 वहीं एक अन्य पोस्ट में सीएम ने कहा कि ''बिहार के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के लोकप्रिय प्रत्याशी व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देशभर में जो विश्वास और विकास का मार्ग बना है, उसी के प्रतिबिंब के रूप में यहां की जनता का उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं की उमंग इस बात को और मजबूती दे रही है कि बिहार में NDA की भारी बहुमत से जीत तय है।''

राघोपुर सीट से सतीश कुमार यादव उम्मीदवार

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ रही है। ऐसे में राजनीतिक दल विभिन्न सीटों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। बीते दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने राघोपुर विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। राघोपुर सीट से राजद के तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने इस सीट से सतीश कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने अभी तक अपने 101 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:

सहनी का राजग में था सम्मान, महागठबंधन में बन गए हैं ‘डगरा का बैंगन’: दिलीप जायसवाल

फ्रांसीसी प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के खिलाफ संसद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विफल

जी एंटरटेनमेंट का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 63.4 प्रतिशत गिरकर 76.5 करोड़ रुपये पर

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh BJP in-charge Nitin Navin and CM Vishnu Deo Sai, who attended the nomination of Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary, said that NDA is sure to win with a huge majority in Bihar

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत

01 Oct 2026 | 2:20 pm
बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

बिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे

01 Oct 2026 | 12:28 pm
गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

गया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया

01 Oct 2026 | 12:16 pm
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

30 Sept 2026 | 9:25 pm