CM Chaudhary Warning Criminals/Image Credit: AI
CM Chaudhary Warning Criminals: भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि बिहार में कानून का राज कायम रहेगा और जाति तथा धर्म से ऊपर उठकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों को या तो राज्य छोड़कर भागना होगा या फिर जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा।
भागलपुर में राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और कानून-व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम सुशासन में विश्वास करते हैं। कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और जाति या धर्म की परवाह किए बिना अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (CM Chaudhary Warning Criminals) राज्य में कानून का राज है। अपराधियों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। उन्हें या तो बिहार छोड़कर भागना होगा या भागलपुर जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा।’’
CM Chaudhary Warning Criminals: सीएम चौधरी ने अपने इस बयान के जरिए परोक्ष रूप से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। यादव ने हाल में आरोप लगाया था कि पुलिस की कार्रवाई एक विशेष जाति के लोगों को निशाना बनाकर की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध का बढ़ना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस साइबर अपराध में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।’’ राज्य में 211 नए डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए चौधरी ने कहा कि यह उच्च शिक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा इन संस्थानों को शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि आजादी के लगभग 79 वर्ष बाद भी बिहार में डिग्री कॉलेजों की संख्या सीमित थी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भागलपुर में प्रस्तावित विक्रमशिला विश्वविद्यालय परियोजना के लिए 220 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना एक वर्ष के भीतर कर दी जाएगी। वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भागलपुर दौरे के दौरान उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के बाद विक्रमशिला विश्वविद्यालय स्थापित करने के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी हमें सौंपी थी। आज हमने उस सपने की आधारशिला रख दी है।’’ सीएम चौधरी ने कहा कि बिहार के समग्र विकास में शिक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। (CM Chaudhary Warning Criminals) उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द भागलपुर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे। हाल में विक्रमशिला सेतु के कुछ पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। हमने तत्काल सेना की सहायता लेकर अस्थायी पुल का निर्माण कराया और संपर्क बहाल किया। नए पुल के निर्माण के लिए 126 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और इसे 20 नवंबर, 2026 से पहले आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।’’
इन्हें भी पढ़ें:-