SP Transfer Order and Full List 2026 || Image- IBC24 News File
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। (SP Transfer Order and Full List 2026) सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हरिशेखरन पी. को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नागरिक अधिकार प्रवर्तन निदेशालय नियुक्त किया गया है, जबकि एम. नंजुंडास्वामी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शिकायत एवं मानवाधिकार की जिम्मेदारी दी गई है। देवज्योति राय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं तकनीकी सेवाएं, बेंगलुरु बनाया गया है। वहीं अमित सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में बोरासे भूषण गुलाबराव को डीआईजी एवं पुलिस आयुक्त, हुब्बल्ली-धारवाड़, आर. चेथन को डीआईजी, पश्चिमी रेंज मंगलुरु और निकम प्रकाश अमृत को डीआईजी एवं पुलिस आयुक्त, बेलगावी सिटी नियुक्त किया गया है। (SP Transfer Order and Full List 2026) शिव प्रकाश देवराजू को पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स बनाया गया है। पद्मिनी साहू को पुलिस अधीक्षक, चिक्कबल्लापुर, आर. श्रीनिवास गौड़ा को डीसीपी, सिटी क्राइम ब्रांच-1 और डॉ. शिवकुमार को पुलिस अधीक्षक, कर्नाटक लोकायुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इसके अलावा कुशल चौकसे को डीसीपी, प्रशासन बेंगलुरु, साहिल बगला को पुलिस अधीक्षक, कोप्पल, रोहन जगदीश को पुलिस अधीक्षक, बेंगलुरु दक्षिण जिला और मिथुन एच.एन. को पुलिस अधीक्षक, गडग नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों का तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
अदालत ने एफडीए को फटकार लगाई, एमसीए परिसर के पांच रेस्तरा फिर खोलने का आदेश
उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पर 16 हजार लोग, अस्पतालों में 41 प्रतिशत पद खाली: अखिलेश यादव
सेना प्रमुख मुनीर ने पाकिस्तान के सबसे बड़े रक्षा औद्योगिक परिसर का दौरा किया
राष्ट्रीय खेल दिवस पर देशभर में गूंजा ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश
महिला गोलकीपर सविता-बिछू का तालमेल सराहनीय, पुरुष वर्ग में खालीपन नजर आ रहा है: ब्लाक