“कहिए तो हम…”, मंच पर अधिकारी के पैर छूने लगे सीएम नीतीश कुमार, देखते रह गए गए बड़े-बड़े अधिकारी और मंत्री

Ads

CM Nitish Kumar Viral Video: “कहिए तो हम…”, मंच पर अधिकारी के पैर छूने लगे सीएम नीतीश कुमार, देखते रह गए गए बड़े-बड़े अधिकारी और मंत्री

  •  
  • Publish Date - July 11, 2024 / 07:47 AM IST,
    Updated On - July 11, 2024 / 07:47 AM IST

CM Nitish Kumar Viral Video

पटना: CM Nitish Kumar Viral Video बिहार के मुख्यमंत्री नी​तीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बुधवार को सीएम नीतीश कुमार जेपी गंगा पथ वे तीसरे फेज के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हुए थे। इस दौरान अधिकारियों से राघोपुर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार अधिकारी के हाथ-पैर जोड़ने की बात करने लगते हैं।

Read More: Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि, दूर होगी आर्थिक तंगी 

CM Nitish Kumar Viral Video वायरल हो रहे इस वीडियो में वह एक आईएएस अधिकारी के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वह अधिकारी से कहते हैं कि मैं आपके पैर छूता हूं, कृपया समय पर काम पूरा करें। इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी मौके पर मौजूद रहे।

Read More: छत्तीसगढ़ को जल्द ही वापस मिलेगा ‘पावर सरप्लस स्टेट’ का दर्जा, मनोहर लाल संग मुलाकात पर बोले CM साय 

वीडियो में दिख रहा है कि पथ निर्माण विभाग के अधिकारी उनको पूरे कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इसी दौरान अचानक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सामने हाथ जोड़ने लगते हैं और कहते हैं कि मैं आपके पैर छू लेता हूं। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारी (आईएएस प्रत्यय अमृत) सीएम नीतीश कुमार को रोकते हैं। यह देखकर मंच पर मौजूद सभी अचंभित रह जाते हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp