Darbhanga Baal Katarva Gang : क्या 8 साल बाद फिर लौटा ‘बाल कतरवा’ का खौफ? आप भी बनाती हैं चोटी, तो हो जाएं सावधान! 8 दिनों में दे डाली इतने वारदातों को अंजाम

बिहार के दरभंगा जिले में आठ दिनों के भीतर दो घरों में लूटपाट के बाद महिलाओं और बच्चियों के बाल काटे जाने की घटनाओं ने दहशत फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रहस्यमयी गिरोह की तलाश जारी है।

Darbhanga Baal Katarva Gang : क्या 8 साल बाद फिर लौटा ‘बाल कतरवा’ का खौफ? आप भी बनाती हैं चोटी, तो हो जाएं सावधान! 8 दिनों में दे डाली इतने वारदातों को अंजाम

Darbhanga Baal Katarva Gang / Image Credit : AI

Modified Date: July 19, 2026 / 12:38 pm IST
Published Date: July 19, 2026 12:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आठ दिनों के भीतर एक ही गांव में दो घरों को निशाना बनाया गया।
  • दोनों घटनाओं में लूटपाट के बाद महिलाओं या बच्चियों के बाल काटे गए।
  • पुलिस, एफएसएल और टेक्निकल टीम मामले की जांच में जुटी है।

दरभंगा : Darbhanga Baal Katarva Gang :  बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके के लोगों की नींद उड़ा रखी है। यहां इन दिनों ‘बाल कतरवा’ गिरोह की चर्चा तेज है, जो चोरी और लूट की नीयत से घरों में घुसता है और वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाओं व बच्चियों के बाल काटकर फरार हो जाता है। महज आठ दिनों के भीतर इस तरह की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आने से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी हड़कंप मचा हुआ है।

आठ दिनों के भीतर दो घरों में दी दबिश

इस गिरोह ने पहली वारदात 8 जुलाई को गांव के डॉ. पवन कुमार मिश्रा के घर को निशाना बनाकर की, जहां पांच बदमाश छत के रास्ते दाखिल हुए। उन्होंने घर की बहु के साथ मारपीट कर और इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया, ताकि किसी को भनक न लगे। बदमाशों ने टीवी की आवाज तेज कर करीब 20 मिनट तक उत्पात मचाया और दो अलमारियां तोड़कर पांच लाख के जेवर और 35 हजार रुपये नकद लूट लिए और जाते-जाते महिला के बाल भी काट दिए।

आठ दिन बाद दूसरी घटना

इसके ठीक आठ दिन बाद, गुरुवार की रात को ही बदमाशों ने गांव के एक टीचर सुमन कुमार चौधरी के घर पर धावा बोला। यहां भी अपराधियों ने जमकर लूटपाट की और घर में सो रही एक नाबालिग बच्ची के बाल काटकर फरार हो गए।

वारदातों में समानता से दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Darbhanga Darhar Village Hair Cutter Gang Theft 2026 इन दोनों वारदातों में कई चौंकाने वाली समानताएं देखने को मिली हैं, क्योंकि दोनों ही घटनाएं गुरुवार की रात को एक ही गांव में हुईं, दोनों में डकैती की गई और दोनों में ही लड़कियों के बाल काटे गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एफएसएल और टेक्निकल सेल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, और पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.