All Schools Closed today: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला
All Schools Closed today: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला
All Schools Closed today: आज बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने लिया बड़ा फैसला /image: AI Generated
- नैनीताल में 23 सितंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे
- नंदा देवी महोत्सव के समापन पर छुट्टी का ऐलान
- श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक के चलते लिया गया फैसला
नैनीताल। All Schools Closed today: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इसी बीच उत्तराखंड के नैनीताल नगर में प्रशासन ने के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, कालेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी (Nainital School Holiday 23 September 2026) का ऐलान कर दिया है। अब सभी के मन में ये प्रश्न जरूर उठ रहे होंगे कि यह फैसला क्यों लिया गया है। ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव (Shri Nanda Devi Festival) के समापन पर जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।
एक दिवसीय अवकाश घोषित
All Schools Closed today महोत्सव का समापन 23 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के समापन अवसर पर नैनीताल नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 23 सितंबर, 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
All Schools Closed today जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नैनीताल नगर के ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन पर जिलाधिकारी नैनीताल ने नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। महोत्सव का समापन 23 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित है। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) September 22, 2026
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Actress Mithu Mukherjee Passes Away: मशहूर एक्ट्रेस का निधन, पिछले कई दिनों से थी बीमार, सिनेमा जगत में शोक की लहर
- CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 140 पदों पर होगी बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

Facebook


