बिहार के सारण में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

Ads

बिहार के सारण में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 09:13 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 09:13 PM IST

सारण, 13 मार्च (भाषा) बिहार के सारण जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर पांच हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि उपचार के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई है।

घटना जिले के पानापुर और मढ़ौरा (मशरख) इलाके में हुई। बिहार में वर्ष 2016 से शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।

अधिकारियों के अनुसार, कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने के बाद कम से कम सात अन्य लोगों का जिले के सदर अस्पताल में इलाज जारी हैं।

मृतकों की पहचान संतोष महतो, सुकेन नट, धर्मेंद्र राय, रघुवर महतो और पंकज सिंह के रूप में हुई है।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब