धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में नीतीश कुमार से की मुलाकात

Ads

धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में नीतीश कुमार से की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - September 28, 2025 / 01:43 PM IST,
    Updated On - September 28, 2025 / 01:43 PM IST

पटना, 28 सितंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रभारी नियुक्त किए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की।

प्रधान, पार्टी सहयोगी एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। यह एक ‘शिष्टाचार’ मुलाकात थी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी एवं जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे।

भाजपा द्वारा हाल में नयी जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद प्रधान शुक्रवार से पटना में हैं। उसी दिन उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पार्टी नेताओं की बैठक में भी हिस्सा लिया था।

शनिवार को प्रधान ने राज्य की राजधानी पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार अभियान किया। यह सीट राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्रों में से एक मानी जाती है।

भाषा कैलाश शोभना खारी

खारी