Firing at Wedding Ceremony: शादी समारोह में फायरिंग, बदमाशों ने दो भाईयों को उतारा मौत के घाट, मची अफरातफरी

Firing at Wedding Ceremony: शादी समारोह में फायरिंग, बदमाशों ने दो भाईयों को उतारा मौत के घाट, मची अफरातफरी

Firing at Wedding Ceremony: शादी समारोह में फायरिंग, बदमाशों ने दो भाईयों को उतारा मौत के घाट, मची अफरातफरी

Firing at Wedding Ceremony | Photo Credit: File

Modified Date: February 23, 2026 / 06:20 am IST
Published Date: February 23, 2026 6:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की
  • दो भाइयों की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस ने पुराने विवाद को हत्या का कारण बताया

पटना: Firing at Wedding Ceremony बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह में दो भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई।

Bihar Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर शाम गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर की बताई जा रही है। जहां विवाह समारोह में अज्ञात हमलावरों ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि 25 से 27 वर्ष के मनजीत कुमार और मनीष कुमार की हत्या पुराने विवाद के कारण की गई।

पटना पूर्व के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने पत्रकारों को बताया, ‘पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय निवासी दौलत राय के बेटे की शादी के रिसेप्शन में कुछ अज्ञात लोगों ने दो भाइयों को गोली मार दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को पास के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।