विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे
Modified Date: October 9, 2025 / 05:26 pm IST
Published Date: October 9, 2025 5:26 pm IST

पटना, नौ अक्तूबर (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह बिहार में दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

लांडे ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘‘मैंने निर्णय लिया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में दो सीटों जिसमें जमालपुर और अररिया से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ूंगा।’’

उन्होंने बताया कि, ‘‘मैंने अपनी राजनीतिक पार्टी ‘हिंद सेना’ इस अप्रैल में बनाई थी, लेकिन यह अभी तक निर्वाचन आयोग से इसका पंजीकरण नहीं सका है।’’

लांडे 2006 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने सितंबर 2024 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी। इस्तीफे से पहले वे पूर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर कार्यरत थे।

सेवा काल के दौरान लांडे कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रहे, जिनमें मुंगेर, अररिया और पटना सिटी शामिल हैं। वे पांच वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र भी गए थे। वर्ष 2022 में वे बिहार लौटे और कोसी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में पदस्थापित हुए थे।

भाषा कैलाश पारुल हक

हक


लेखक के बारे में