गौतम अदाणी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की
गौतम अदाणी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की
पटना, 17 मई (भाषा) कारोबारी गौतम अदाणी ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और राज्य के विकास के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
इससे पहले दिन में, अदाणी ने बिहार के सारण जिले में नेत्र अस्पताल के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया।
अदाणी ने यहां चौधरी के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की, जिसे मुख्यमंत्री ने शिष्टाचार मुलाकात बताया।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रसिद्ध उद्योगपति और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। उन्होंने बिहार के विकास के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।’’
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश

Facebook


