Amit Shah Bihar Tour: तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Ads

Amit Shah Bihar Tour: तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 10:14 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 10:41 PM IST

Amit Shah Bihar Tour|| Image- ANI News File

Amit Shah Bihar Tour: पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाह राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित सीमांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे, जिसकी सीमाएं पश्चिम बंगाल और नेपाल से लगती हैं, और जहां अल्पसंख्यक (Amit Shah Bihar Tour) आबादी काफी है।

गृहमंत्री अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Amit Shah Bihar Tour:  राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के अनुसार, दौरे के दौरान गृह मंत्री विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें प्रभावी सीमा प्रबंधन के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जाएगी। डीजीपी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। चर्चा का एजेंडा सीमा प्रबंधन, विशेषकर नेपाल सीमा, तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उपायों पर केंद्रित रहने की संभावना है।’’

Amit Shah Bihar Tour: उल्लेखनीय है कि, शाह इससे पहले नवंबर में बिहार आए थे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद बनी नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। गृह मंत्री शाह के बुधवार को अपराह्न बाद पूर्णिया हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। (Amit Shah Bihar Tour)  वहां से शाह सीधे किशनगंज जाएंगे, जो मुस्लिम बहुल जिला है।

किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Amit Shah Bihar Tour:  किशनगंज प्रशासन के अनुसार, शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कहा कि शाह एक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और एक स्थानीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में उनके रात्रि विश्राम की संभावना है। गुरूवार को गृह मंत्री पड़ोसी अररिया जिले का दौरा करेंगे, जहां वह नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सकते हैं और सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। शाम को उनके पूर्णिया लौटने का कार्यक्रम है। शुक्रवार को पूर्णिया में विभिन्न अधिकारियों के साथ एक और दौर की बैठकों के साथ उनका दौरा संपन्न होने की संभावना है।

इन्हे भी पढ़ें:-