गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेकर बिहार को समृद्ध बनाने के लिए काम करूंगा: सम्राट चौधरी
गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेकर बिहार को समृद्ध बनाने के लिए काम करूंगा: सम्राट चौधरी
(तस्वीरों के साथ)
पटना, 16 अप्रैल (भाषा) बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सिख गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेकर बिहार और देश को समृद्ध बनाने के लिए काम करेंगे।
चौधरी ने यहां पटना साहिब गुरुद्वारे का दौरा किया, जो सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह से जुड़ा पवित्र स्थल है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह पहली बार है, जब राज्य में भाजपा का कोई नेता शीर्ष पद पर काबिज हुआ है।
चौधरी ने कहा, “मैं गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरित हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनका आशीर्वाद बिहार के लोगों पर बना रहे और राज्य के साथ-साथ देश भी समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़े।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लंबे समय तक किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, राज्य के मुख्य सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठक की।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चौधरी बृहस्पतिवार को जयप्रकाश नारायण के आवास और बिहार चरखा समिति के कार्यालय का भी दौरा करेंगे।
भाषा
कैलाश पारुल
पारुल

Facebook


