बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट

Ads

बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 07:09 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 07:09 PM IST

पटना, तीन अगस्त (भाषा) बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत कुमार ने जीत दर्ज करके बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है, लेकिन इस उपचुनाव में राज्य के दो प्रमुख सियासी दिग्गजों नीतीश कुमार तथा लालू प्रसाद यादव के हमनाम निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी सुर्खियां बटोरीं।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश कुमार को कुल 149 वोट (0.11 प्रतिशत) और लालू प्रसाद यादव को महज 81 वोट (0.06 प्रतिशत) वोट हासिल हुए।

नीतीश कुमार के हलफनामे के मुताबिक, 25 साल वर्षीय कुमार पेशे से ‘कंसलटेंट’ हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है।

कुमार की कुल संपत्ति 1.31 लाख रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

इसी तरह लालू प्रसाद यादव के चुनावी हलफनामे के अनुसार, 47 वर्षीय लालू यादव पेशे से किसान हैं और उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है।

यादव की कुल संपत्ति 41 लाख रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों के अंतर से पराजित करके जीत दर्ज की।

निर्वाचन आयोग के परिणामों के अनुसार, मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 64,151 मत मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 मत प्राप्त हुए।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,273 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहीं।

भाषा हक हक नरेश

नरेश