Bankipur, Manjalpur, Datia Bypoll Election
नई दिल्ली : Bankipur, Manjalpur, Datia Bypoll Election : देश के तीन प्रमुख राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम सामने आ गए हैं। इन चुनावी नतीजों में जहां मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है और बिहार की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने भारी मतों से चुनाव जीता है, वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है, जहाँ 15वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की है। फाइनल रिजल्ट आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। वहीं दूसरी तरफ, जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ इस जीत का जश्न मनाया।
बिहार के पटना स्थित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में पीके प्रशांत किशोर ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार को 18,953 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है
गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर 3 अगस्त 2026 को आए नतीजों में बीजेपी ने अपनी सीट सुरक्षित रखी है। बीजेपी प्रत्याशी सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद सतीश पटेल को कुल 55,481 वोट मिले, जबकि भीखाभाई रबारी ने 24,851 वोट प्राप्त किए। एक ओर जहां मध्य प्रदेश और बिहार में कांग्रेस और पीके ने बीजेपी को मात देकर जनता के बीच एक नए बदलाव का संकेत दिया है, वहीं दूसरी ओर गुजरात में बीजेपी अपनी पारंपरिक सीट बचाने में सफल तो रही है