Satna CrIme News: पुलिस ने सुलझाई नाबालिग बालिका की हत्या की गुत्थी, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने बताई चौंकाने वाली वजह

Ads

Satna CrIme News: सतना जिले के ग्राम अबेर में 14 वर्षीय बालिका की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।

  • Reported By: Mridul Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 05:45 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 05:47 PM IST

Palghar Crime News/Image Source- IBC24 Archive

HIGHLIGHTS
  • सतना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई नाबालिग बालिका की हत्या की गुत्थी।
  • पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
  • आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास करने के बाद की थी नाबालिग की हत्या।

Satna CrIme News: सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के ग्राम अबेर में 14 वर्षीय बालिका की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कब मिला था नाबालिग का शव

पुलिस के अनुसार 2 अगस्त की सुबह ग्राम अबेर-लखनवाह मार्ग किनारे 14 वर्षीय बालिका का शव मिलने की सूचना पर कोटर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच में साइबर सेल और एफएसएल टीम को भी शामिल किया गया। (Satna CrIme News) जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में बालिका एक संदिग्ध युवक के साथ घटनास्थल की ओर जाती दिखाई दी।

आरोपी ने बताई पूरी वारदात

Satna CrIme News: इसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी कि पहचान 21 वर्षी प्रताप सिंह के रूप में हुई जो थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह करीब 15 दिन पहले धान की रोपाई के लिए अपने साथियों के साथ ग्राम अबेर आया था और मृतका के घर के पास किराए के कमरे में रह रहा था। घटना वाले दिन वह बालिका का पीछा करते हुए उसके पास पहुंचा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ कोटर थाना में बीएनएस की धारा 103(1), 238(ए), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5J(iv)/6 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

ताजा खबर