पटना, 24 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने गाजा को लेकर मोदी सरकार की कथित चुप्पी को शर्मनाक करार दिया और आरोप लगाया कि नैतिकता के लिहाज से भारत की विदेशनीति कलंक बन गई है।
पार्टी की कार्य समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव में गाजा की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई।
प्रस्ताव में कहा गया है, ‘ कार्यसमिति गाजा में जारी निर्दोष नागरिकों के नरसंहार पर गहरी पीड़ा व्यक्त करती है। जो भारत हमेशा से नैतिक चेतना का प्रतीक और उत्तर-औपनिवेशिक विश्व का अगुआ रहा है, उसे इस सरकार ने शर्मनाक तरीके से एक मूक दर्शक के रूप में सीमित कर दिया है।’
कांग्रेस ने आरोप लगाया, ‘ नैतिकता के लिहाज से हमारी विदेश नीति कलंक बन गई है।’
भाषा हक नरेश पवनेश
पवनेश