बिहार विधान परिषद चुनाव : राजद ने छह सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
बिहार विधान परिषद चुनाव : राजद ने छह सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
पटना, 11 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस वर्ष होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को आठ में से छह सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।
शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार-चार सीट समेत कुल आठ सीट पर चुनाव होने हैं। इन सीट का कार्यकाल नवंबर के मध्य में समाप्त होने से पहले मतदान कराए जाने की संभावना है।
राजद की बिहार इकाई द्वारा जारी सूची के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रोफेसर जयराम यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना से दिलीप कुमार, कोशी से नितेश कुमार, दरभंगा से अनिल कुमार झा तथा तिरहुत से रश्मि विनायक गौतम को पार्टी ने टिकट दिया है।
पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि शेष दो सीट पर उम्मीदवारों के नाम पर अभी विचार किया जा रहा है।
भाषा कैलाश
देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


