BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rahul Gandhi Targets PM Modi: ‘देखिए आपकी NTA ने क्या किया’… राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, UGC-NET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कही ये बात

Rahul Gandhi Targets PM Modi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi Targets PM Modi/Image Credit: AI

Rahul Gandhi Targets PM Modi/Image Credit: AI

karan nepali
Published: 17 Aug 2026 | 2:05 pmModified: 17 Aug 2026 | 2:25 pm
HIGHLIGHTS
  1. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
  2. राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट के तीन विषयों की पुनर्परीक्षा कराने के फैसले पर निशाना साधा है।
  3. राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था को शोषण मशीन करार दिया।

Rahul Gandhi Targets PM Modi: नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने तीन विषयों की यूजीसी-नेट (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा में प्रश्न पत्रों की गलतियों के चलते पुनर्परीक्षा कराने के फैसले को लेकर पीएम मोदी और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने एनटीए द्वारा अंइंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजीकी परीक्षाएं कैंसिल कर सितंबर में दोबारा कराने की घोषणा के बाद, देश की शिक्षा व्यवस्था को शोषण मशीन करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में पहला कदम है, आखिरी नहीं। (Rahul Gandhi Targets PM Modi) उन्होंने कहा, कि एनटीए के नेतृत्व को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि,''मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने फिर क्या कर दिया है। 22 से 30 जून के बीच सोशियोलॉजी, इंग्लिश और कॉमर्स विषय की यूजीसी-नेट परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। लगभग दो महीने बीत जाने के बाद, NTA ने इन तीनों परीक्षाओं को रद कर दिया क्योंकि उन्होंने गलत प्रश्नपत्र तैयार किए थे और पुराने सवाल दोबारा पूछ लिए थे।''

NTA की गलती की सजा छात्रों को मिली

Rahul Gandhi Targets PM Modi: राहुल गांधी ने आने लिखा, ''हजारों उम्मीदवार जिन्होंने सालों तक मेहनत से तैयारी की, फॉर्म भरे, फीस दी और दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक सफर किया। अब उन्हें सितंबर में यह सब फिर से करना पड़ेगा। गलती NTA करती है, लेकिन उसकी सजा देश के छात्रों को भुगतनी पड़ती है। मैंने कोटा में, देहरादून में और प्रयागराज में यही बात कही थी और मैं आगे भी कहता रहूंगा। ये अब कोई शिक्षा व्यवस्था नहीं बची है। ये सिर्फ पैसे और मेहनत निचोड़ने वाली एक मशीन बन चुकी है। ये आपका पैसा, आपके साल, आपका मानसिक स्वास्थ्य और आपका आत्मविश्वास छीन लेती है और बदले में कुछ नहीं देती, यहां तक कि नौकरी भी नहीं। NTA अभी भी असली सवाल का जवाब नहीं दे रही है। क्या परीक्षा से पहले ही ये पेपर लीक हो चुके थे?''

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, "मोदी सरकार की हर एजेंसी की तरह, NTA भी कभी अपनी गलती नहीं मानती। बाकी लीक हुए पेपरों की तरह, मुझे पूरा यकीन है कि इस मामले में भी किसी की जवाबदेही तय नहीं की जाएगी। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस दिशा में पहला कदम होना चाहिए था, आखिरी नहीं। (Rahul Gandhi Targets PM Modi) NTA के शीर्ष नेतृत्व की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Rahul Gandhi Targets PM Modi: राहुल गांधी ने कहा, सितंबर में दोबारा परीक्षा देने जा रहे हर छात्र से मैं कहना चाहता हूं। गलती आपकी नहीं है। पीएम मोदी ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है जो एक परीक्षा तक सही से नहीं करा सकता, और फिर दोष परीक्षा देने वाले छात्रों पर मढ़ देता है। आपके कीमती साल छीने जा रहे हैं और जब तक पीएम मोदी इसका जवाब नहीं देते, हम चुप नहीं बैठेंगे।''

कब होगी परीक्षा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, NTA ने यूजीसी-नेट की रद की गई तीन विषयों की पुनर्परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। इंग्लिश और कॉमर्स विषयों की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर को होगी, जबकि सोशियोलॉजी) का पेपर 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राहुल गांधी ने परीक्षा रद्द होने को लेकर NTA और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और छात्रों को हुई परेशानी के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Rahul Gandhi Targets PM Modi

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm