Bihar Engineer Train Murder Major Breakthrough | Image- Rajesh Sahu X File
कटिहार: बिहार पुलिस ने ट्रेन में सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी और एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। (Bihar Engineer Train Murder Major Breakthrough) पुलिस के अनुसार, मृतक देव कुमार गुंजन बिहार बिजली विभाग में तकनीशियन थे और जमुई में तैनात थे। 11 जून को वह ट्रेन से अपनी पत्नी समिता कुमारी से मिलने सुपौल जा रहे थे। इसी दौरान खगड़िया जिले के बदला घाट के पास ट्रेन में उन्हें गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जांच में पुलिस को पता चला कि समिता कुमारी का नालंदा में पदस्थ सरकारी तकनीशियन अजीत कुमार से अफेयर था। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने देव कुमार गुंजन को अपने रिश्ते में अड़ंगा मानते हुए उनकी हत्या की साजिश रची। कटिहार रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने बताया कि पूछताछ में अजीत कुमार ने अपने और समिता के रिश्ते की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मिलकर सुपारी देकर हत्या कराने की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपती ने राजू कुमार उर्फ धीरज नाम के शूटर को हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Bihar Engineer Train Murder Major Breakthrough) पूरी साजिश रचने और उसे अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि धीरज पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस के अनुसार, देव कुमार गुंजन और समिता कुमारी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। दोनों की एक पांच साल की बेटी भी है। अस्मिता, देव कुमार और अजीत कुमार ने 2017 में बिजली विभाग से एकसाथ अपना करियर शुरू किया था। देव-अस्मिता की शादी हुई, लेकिन शादी के बाद अस्मिता और अजीत करीब आ गए। बहरहाल पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
#बिहार #कटिहार: मानसी-सहरसा रेलखंड पर बदला घाट के समीप ट्रेन में रेलवे टेक्नीशियन देव कुमार गुंजन की हत्या के मामले का रेल पुलिस ने खुलासा किया है।
▶️रेल एसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी और एक शूटर को गिरफ्तार किया गया है।
▶️रेल एसपी ने… pic.twitter.com/WUtN1ra7ln— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) July 16, 2026
दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को मंजूरी दी, 400 करोड़ रुपये का आवंटन
एआई के बढ़ते प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में ‘के’ आकार की वृद्धि: मूडीज एनालिटिक्स
यूक्रेन के रक्षा मंत्री को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच प्रदर्शनकारी कीव में जमा हुए
उत्तराखंड: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे