लोजपा (रामविलास) ने सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय के लिए चिराग पासवान को अधिकृत किया
लोजपा (रामविलास) ने सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय के लिए चिराग पासवान को अधिकृत किया
पटना, नौ अक्तूबर (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के इस घटक दल के प्रमुख नेताओं ने यहां बैठक कर सर्वसम्मति से यह फैसला किया।
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
लोजपा (रामविलास) के सांसद और पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी अरुण भारती ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी पदाधिकारियों में आम सहमति बनी है कि बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चिराग पासवान जी जो भी निर्णय लेंगे, वह हम सभी के लिए स्वीकार्य होगा।’’
लोजपा की समस्तीपुर से लोकसभा सदस्य शंभवी चौधरी ने कहा, ‘‘हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को विधानसभा चुनाव से जुले सभी अहम निर्णयों, जिसमें सीट बंटवारा भी शामिल है, का अधिकार सौंप दिया है।’’
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के इस घटक दल के प्रमुख नेताओं ने यहां बैठक की।
बैठक के बाद पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि अब गेंद चिराग पासवान के पाले में है। उन्होंने कहा, ‘‘उनका निर्णय अंतिम होगा।’’
सूत्रों का कहना है कि पहले लोजपा (रामविलास) ने लगभग 20-22 सीटों पर सहमति जताई थी, लेकिन अब पार्टी कम से कम 25 और सीटों की मांग कर रही है।
पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि कम से कम 45 सीटें मिलनी चाहिए।
भाषा कैलाश पारुल हक
हक

Facebook


