पटना में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जुमे की नमाज के दौरान मुसलमानों ने काली पट्टी बांधी
पटना में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जुमे की नमाज के दौरान मुसलमानों ने काली पट्टी बांधी
पटना, 28 मार्च (भाषा) बिहार की राजधानी पटना में वक्फ (संशोधन) विधेयक के विरोधस्वरूप हाथ पर काली पट्टी बांधकर रमजान महीने के आखिरी (अलविदा) जुमे की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में मुसलमान मस्जिद पहुंचे।
शुक्रवार की नमाज के लिए मस्जिदों में प्रवेश करने से पहले राज्य की राजधानी में जामा मस्जिद (पटना रेलवे स्टेशन के पास) और दरियापुर मस्जिद के बाहर मुसलमानों को काली पट्टी बांटी गई।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘एआईएमपीएलबी सभी मुसलमानों से अपील करता है कि वे रमजान महीने के आखिरी जुमा के अवसर पर मस्जिद में आते समय विरोध की मौन और शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति के रूप में काली पट्टी बांधें। देश के हर मुसलमान की जिम्मेदारी है कि वह इस वक्फ संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध करें।’’
पटना स्थित दरियापुर मुहल्ले की मस्जिद के इमाम मुहम्मद आलम कासमी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हां, एआईएमपीएलबी की अपील के बाद लोगों ने रमजान (शुक्रवार) को काली पट्टी बांधी। हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हैं कि वे इस वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करें। उनकी पार्टी जद (यू) को संसद में इस विधेयक का समर्थन नहीं करना चाहिए।’’
एआईएमपीएलबी ने हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पटना में एक महाधरना आयोजित किया था और नीतीश कुमार से विवादास्पद विधेयक को ‘‘समर्थन’’ देने पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था।
इस धरने में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे।
यादव के साथ उनके पिता एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी थे।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार की नमाज के दौरान मुसलमानों द्वारा काली पट्टी बांधने पर टिप्पणी करते हुए पटना में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुसलमानों को आज काली पट्टी बिल्कुल नहीं बांधनी चाहिए...।’’
उन्होंने कांग्रेस को दलित और अल्पसंख्यक विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि यह केवल मुसलमानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के बारे में चिंतित हैं।
इस बीच संबंधित घटनाक्रम में राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें ईद पर मुसलमानों को भाजपा नेताओं द्वारा ‘‘सौगात-ए-मोदी’ किट बांटे जाने का विरोध किया गया है।
भाजपा नेताओं ने ईद के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मुसलमानों को ‘‘सौगात-ए-मोदी’ किट वितरित किए।
भाषा अनवर सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: पटना में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जुमे की नमाज के दौरान मुसलमानों ने काली पट्टी बांधी
PATNA
और भी पढ़ें ›गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pmबिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 am