Bihar Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo
Bihar Crime News: नालंदा: बिहार के नालंदा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। (Bihar Crime News) यहां एक युवती की उसकी शादी के 6 महीने बाद हत्या कर दी गई और उसके शव को खेत में दफनाकर उसके ऊपर गेहूं की फसल रोप दी गई। नवविवाहिता की उम्र महज 20 साल थी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के लोटन गांव का हैं। यहां दहेज़ की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बहुआरा गांव के एक खेत में दफन कर उसके ऊपर गेहूं की फसल रोप दी। मृतका की पहचान लोटन गांव निवासी मनीष कुमार की 20 वर्षीय पत्नी सविता कुमारी के (Bihar Crime News) रूप में हुई है।
Bihar Crime News: मृतका के परिजनों ने बताया कि, सविता कुमारी की शादी 1 जून 2025 को मनीष कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष द्वारा बाइक और सोने की चैन की मांग को लेकर सविता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान सविता के साथ मारपीट भी की गई थी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले अचानक (Bihar Crime News) सविता का मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद सविता का भाई जब लोटन गांव पहुंचा तो देखा कि ससुराल का घर बंद था और पति सहित परिवार के लोग फरार थे।
काफी पतासाजी करने के बाद सविता के बारे में कुछ पता नहीं चला तो 5 दिसंबर 2025 को मानपुर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने 14 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उस समय तक शव बरामद नहीं हो सका था। पुलिस आरोपी से (Bihar Crime News) पूछताछ कर रही थी और इसी दौरान उन्हे सूचना मिली कि, सविता का शव बहुआरा गांव के एक खेत में दफन किया गया है। सूचना के आधार पर शनिवार की शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई, जहां जमीन के अंदर से सविता का शव बरामद किया गया।
Bihar Crime News: जैसे ही मृतका का शव मिला पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। (Bihar Crime News) परिजनों के पहुँचने के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मॉडल अस्पताल में शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-