Nitin Nabin Resigned : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन ने इस पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

Nitin Nabin resigned: भारतीय जतना पार्टी के इस कदम को संगठनात्मक स्तर पर अहम माना जा रहा है। नितिन नबीन की नियुक्ति से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Nitin Nabin Resigned : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही नितिन नबीन ने इस पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

BJP National President. Image Source- IBC24

Modified Date: December 16, 2025 / 06:04 pm IST
Published Date: December 16, 2025 6:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नितिन नबीन ने नीतीश सरकार में मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया
  • नितिन नबीन ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया
  • 14 जनवरी से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना नहीं

पटना: Nitin Nabin Resigned, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के एक दिन बाद ही बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने नीतीश सरकार में मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत का पालन करने का हवाला देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को त्यागपत्र भेज दिया है।

बता दें कि नितिन नबीन अब तक बिहार सरकार में पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही इन विभागों की जिम्मेदारी नए मंत्री को सौंपेंगे, हालांकि 14 जनवरी से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना नहीं बताई जा रही है।

Nitin Nabin Resigned, आपको बता दें कि दो दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नितिन नबीन की नियुक्ति की घोषणा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर की थी। भाजपा संसदीय बोर्ड के निर्णय के बाद उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। सोमवार को नितिन नबीन ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया है। इस दौरान अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

अब भारतीय जतना पार्टी के इस कदम को संगठनात्मक स्तर पर अहम माना जा रहा है। नितिन नबीन की नियुक्ति से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा लगातार संगठन में बदलाव कर रही है। हाल ही में बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को हटाकर दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इन्हे भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com