पटना, 27 अप्रैल (भाषा) बिहार में एक अप्रैल 2016 को शराबबंदी कानून लागू होने से लेकर इस वर्ष 31 मार्च तक 17 लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में दर्ज कुल 11,37,731 मामलों में से लगभग 50 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें दोषसिद्धि दर करीब 99 प्रतिशत रही।
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव ने संवाददाताओं से कहा, “एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 तक शराबबंदी कानून के तहत 17,18,058 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें शराब पीने और बेचने वाले दोनों शामिल हैं।”
विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, उक्त अवधि में विशेष उत्पाद न्यायालयों में कुल 11,37,731 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 5,70,717 मामलों का निपटारा किया गया।
इनमें से लगभग 99 प्रतिशत यानी 5,65,929 मामलों में सजा सुनाई गई।
भाषा कैलाश रंजन
रंजन