BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IAS Officers Foreign Trip: विदेश घूमने निकले इस राज्य के सीनियर IAS अफसर.. कोई गया ऑस्ट्रेलिया तो कोई अमेरिका में कर रहा सैर-सपाटा

Bihar IAS Officers Foreign Trip: 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आरिफ अहसन ने 16 से 27 दिसंबर 2025 तक तुर्किये के इस्तांबुल का दौरा किया, जबकि 2022 बैच के आईएएस …

Bihar IAS and IPS Foreign Trip

Bihar IAS and IPS Foreign Trip

satya prakash
Published: 30 Dec 2025 | 2:01 pmModified: 30 Dec 2025 | 2:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिहार कैडर के कई आईएएस विदेश दौरे पर
  2. अमेरिका और इंडोनेशिया बनी पहली पसंद
  3. सभी अधिकारियों ने नियमानुसार अवकाश लिया

Bihar IAS Officers Foreign Trip: पटना: बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक दर्जन से अधिक अधिकारी दिसंबर माह में विदेश दौरे पर हैं या हाल ही में अपनी यात्राएं पूरी कर चुके हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, इन अधिकारियों ने नियमानुसार अवकाश लिया है, जिसमें विदेश यात्रा के लिए अमेरिका पहली पसंद रहा, जबकि इंडोनेशिया दूसरे स्थान पर रहा।

जानें कौन-कौन से अधिकारी विदेश यात्रा पर

विभागीय जानकारी के मुताबिक, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी और ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव नंद किशोर शाह चार से 30 दिसंबर 2025 तक 27 दिनों के अवकाश पर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हैं। वहीं, 2015 बैच की आईएएस अधिकारी जे. प्रियदर्शिनी, जो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक हैं, विशेष अवकाश पर 10 दिसंबर 2025 से नौ मार्च 2026 तक 90 दिनों के लिए सैन फ्रांसिस्को गई हैं। इसके अलावा, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी और भविष्य निधि निदेशालय के निदेशक जय प्रकाश सिंह भी अमेरिका यात्रा पर हैं।

Bihar IAS Officers Foreign Trip: अन्य अधिकारियों में सीतामढ़ी की जिलाधिकारी और 2016 बैच की आईएएस अधिकारी रिची पांडेय 20 दिसंबर 2025 से तीन जनवरी 2026 तक विदेश प्रवास पर हैं, जबकि 2013 बैच की आईएएस अधिकारी गीता सिंह 22 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 2026 तक 16 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं। इंडोनेशिया जाने वालों में आईएएस अधिकारी कृष्ण गुप्ता शामिल हैं, जिन्होंने चार दिसंबर 2025 से आठ जनवरी 2026 तक अवकाश लिया है। इसके अलावा, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आरिफ अहसन ने 16 से 27 दिसंबर 2025 तक तुर्किये के इस्तांबुल का दौरा किया, जबकि 2022 बैच के आईएएस अधिकारी किसलय कुशवाहा मलेशिया, सिंगापुर और श्रीलंका की यात्रा पर हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Ans: दिसंबर महीने में बिहार कैडर के एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी विदेश यात्रा पर हैं

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: A dozen senior IAS and IPS officers from Bihar are on foreign tours

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm