Samrat Chaudhary Oath Ceremony Live: बिहार में शुरू हुआ “सम्राट” राज.. प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, देखें लोकभवन से Live वीडियो

Ads

Samrat Chaudhary Oath Ceremony Live: पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है, जहां सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 11:05 AM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 11:16 AM IST

bihar new cm/ image source: ani x handle

HIGHLIGHTS
  • सम्राट चौधरी बने बिहार के CM
  • बीजेपी विधायक दल ने चुना नेता
  • शिवराज ने नाम की घोषणा

Samrat Chaudhary Oath Ceremony Live: पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है, जहां सम्राट चौधरी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इसी क्रम में आज 15 अप्रैल को राजधानी में आयोजित समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। यह शपथग्रहण कार्यक्रम लोकभवन में सुबह 10:50 बजे संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद उनके पद से इस्तीफा तय माना जा रहा था, जिसके चलते नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया तेज हुई।

जेडीयू कोटे से बनेंगे दो उपमुख्यमंत्री

Bihar CM Samrat Choudhary बिहार की नई सरकार के गठन में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे से दो अनुभवी नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। कोर कमेटी की बैठक के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी के नामों पर अंतिम सहमति बनी।

मिली जानकारी के अनुसार विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सभी विधायकों में सहमति बनाई गई और केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया। सम्राट चौधरी थोड़ी देर में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

कौन है सम्राट चौधरी?

16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी की शादी ममता कुमारी से हुई थी। इनके पिता का नाम शकुनी चौधरी है, वही माता का नाम पार्वती देवी है। सम्राट चौधरी को एक बेटा और एक बेटी है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती एक समाजवादी नेता के रूप में होती है। शकुनी चौधरी कभी लालू प्रसाद यादव के खास हुआ करते थे। कालांतर में शकुनी चौधरी ने अपनी राजनीतिक दिशा को नया आयाम दिया और वह नीतीश कुमार के साथ हो गए। सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती राज्य के बड़े नेताओं में होती है. सम्राट चौधरी ने अपने पिता के सानिध्य में ही राजनीति की शुरुआत की थी। मजे की बात यह है कि जिस आरजेडी, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी विरोध करते हैं, उन्हीं लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में सम्राट चौधरी ने राजनीति के क, ख, ग को सीखा था। उन्होंने आरजेडी से ही अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।

इन्हें भी पढ़ें:-