Jyoti Singh Viral Video: जिस होटल में ठहरी थी ज्योति सिंह, उसी जगह प्रशासनिक टीम ने क्यों मारा छापा? पवन सिंह की पत्नी का एक और वीडियो हुआ वायरल
Jyoti Singh Viral Video: ज्योति सिंह जिस होटल में रुकी थी वहां प्रशासन की टीम ने देर रात छापामार कार्रवाई की।

Jyoti Singh Viral Video/Image Credit: @ChapraZila X Handle
- फिर चर्चा में आई पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह।
- जिस होटल में रुकी थी ज्योति, वहां प्रशासन की टीम ने मारा छापा।
- ज्योति सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
Jyoti Singh Viral Video: पटना: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल, ज्योति सिंह जिस होटल में रुकी थी वहां प्रशासन की टीम ने देर रात छापामार कार्रवाई की। ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे ज्योति सिंह खुद प्रशासन के छापे पर सवाल उठाती दिख रही हैं।
ज्योति सिंह का वीडियो हो रहा वायरल
Jyoti Singh Viral Video: इस वीडियो में ज्योति सिंह बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार से बिना महिला कांस्टेबल के होटल में छापेमारी के बारे में सवाल करती नजर आ रही है। वीडियो के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी डिटेंशन की बात कहते भी सुनाई दे रहे हैं। ज्योति सिंह ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रताड़ना करार दिया है और आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रच कर बिना महिला फोर्स के उनके होटल में छापेमारी की है।
पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी और काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह जी होटल में ठहरी थी, वहां देर रात प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। pic.twitter.com/Q5CRm7HPv8
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 11, 2025
ज्योति ने लगाया परेशान करने का आरोप
Jyoti Singh Viral Video: होटल में हुई छापेमार कार्रवाई को लेकर ज्योति सिंह ने कहा कि, यह कार्रवाई उन्हें चुनावी मैदान से दबाव में लाने और राजनीतिक रूप से परेशान करने के लिए की गई है। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को अनुचित और गैरकानूनी बताया है।
आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई सामने
Jyoti Singh Viral Video: वहीं इस मामले में अब तक प्रशासन या फिर पुलिस की तरफ से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन ने इस छापेमारी की वजह या इसके उद्देश्य को सार्वजनिक नहीं किया है। बिक्रमगंज क्षेत्र में इस घटना ने राजनीतिक हलकों और आम लोगों के बीच चर्चा बढ़ा दी है। कई लोग इसे चुनाव को प्रभावित करने की एक कोशिश मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन भी कर रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Teacher Suicide News: सरकारी स्कूल के टॉयलेट में शिक्षक ने लगाई फांसी, बाथरुम में फंदे पर लटका मिला शव, बच्चे और स्टाफ देख कांप उठे, सामने आई आत्महत्या की वजह ?
- Madhya Pradesh News: एमपी की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर, आज सीएम खाते में ट्रांसफर करेंगे राशी, 1250 रुपये या 1500, इस खबर में पढ़िए...
- TMCV Share Price: टाटा मोटर्स CV का शेयर बाजार में 28% प्रीमियम के साथ धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों के चेहरे पर आई मुस्कान!
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Pawan Singh wife Jyoti Singh Viral Video
बिहार
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pm