राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया

Ads

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया

  •  
  • Publish Date - February 25, 2025 / 01:40 PM IST,
    Updated On - February 25, 2025 / 01:40 PM IST

पटना, 25 फरवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंगलवार को पटना पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति के सोशल मीडिया मंच एक्स हैंडल में एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया है, ‘‘बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।’’

राष्ट्रपति आज यहां पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए आयी हैं जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल होने पटना पहुंचे हैं।

भाषा अनवर नरेश

नरेश