Railway Accident Video: मां की ममता के आगे हार गई मौत! चलती ट्रेन के बीच फंसी महिलाएं, फिर मां ने ऐसे बचाई चार जिंदगियां, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

Ads

Railway Accident Video: मां की ममता के आगे हार गई मौत! चलती ट्रेन के बीच फंसी महिलाएं, फिर मां ने ऐसे बचाई चार जिंदगियां, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 07:55 AM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 07:55 AM IST

Railway Accident Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पटोरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा, मां की हिम्मत से बच्ची सुरक्षित
  • तीन महिलाएं घायल, बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों को भावुक कर रहा है

समस्तीपुर: Railway Accident Video कहते हैं मां अपने बच्चों के लिए पूरी ​दुनिया से लड़ जाती है। अपनी बच्चों की ख्वाईश पूरी करने के लिए वो कुछ भी कर सकती है और जब बात सुरक्षा की आती है तो वो अपने बच्चों के लिए हर मुश्किलों का सामना करती है। ऐसा ही भावुक करने वाला मामला बिहार से सामने आया है, जहां मां की ममता के सामने मौत भी हार गई। उसकी हिम्मत और ममता की वजह से आखिरकार बच्चे की जान बच गई।

प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी थी

Railway Accident Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन का है। दरअसल, यहां तीन महिला और एक बच्ची ट्रेन पार कर रहे थे। प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी थी, तो कई लोग पटरी पार कर रहे थे, इसमें से कुछ लोग जल्दी निकल गए। लेकिन तीन महिलाएं और एक बच्ची फंस गई। तभी अचानक ट्रेन चलने लगी। ट्रेन को आता देख चारों लोग घबराने लगे। कुछ पल के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इसी बीच महिलाओं ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच खाली जगह में लेट गए जिससे सभी की जान बच गई। यह नजारा देख हर किसी की सांसें कुछ देर के लिए थम गई।

हालांकि इस हादसे में ममता देवी, जयमाला देवी और सोनाली कुमारी घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। सभी घायलों को तुरंत पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने हर किसी को झकझोर दिया। कुछ सेकंड की ये घटना बताती है कि मां अपने बच्चों के लिए किस हद तक जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह हादसा कहां हुआ?

यह घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन पर हुई।

कितने लोग घायल हुए?

तीन महिलाएं घायल हुईं – ममता देवी, जयमाला देवी और सोनाली कुमारी।

क्या बच्ची सुरक्षित है?

हां, बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।