Sex Trafficking Racket Busted: सेक्स रैकेट या ह्यूमन ट्रैफिकिंग?.. एक-दो नहीं बल्कि 18 गिरफ्त में, इनमें कई नाबालिग भी, जानें कैसे की गई पूरी छापेमारी
Major Sex Trafficking Racket Busted: सहरसा में देह व्यापार के कथित रैकेट पर पुलिस की छापेमारी, चार नाबालिग समेत 18 हिरासत में, जांच जारी।
Major Sex Trafficking Racket Busted || Image- Punjab Newsline File
- देह व्यापार के कथित रैकेट पर पुलिस छापा।
- चार नाबालिग समेत 18 लोग हिरासत में।
- मानव तस्करी के एंगल से भी जांच जारी।
सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां के भारतीय नगर इलाके में मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, साइबर थाना और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चार नाबालिग लड़कियों समेत 18 लोगों को हिरासत में लिया है। (Sex Trafficking Racket Busted) पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने के बाद साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे छापेमारी की गई। जांच के दौरान 10 महिलाएं, चार नाबालिग लड़कियां और चार युवक मौके से हिरासत में लिए गए। हालांकि, कुछ आरोपी पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए। उनके तलाश जारी है।
पहले भी हुई थी छापेमारी
पुलिस ने बताया कि इस इलाके पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। कुछ दिन पहले भी यहां छापा मारकर कई परिसरों को सील किया गया था। (Sex Trafficking Racket Busted) अफसरों ने चेतावनी दी है कि अगर सील की गई जगह में दोबारा अवैध गतिविधियां मिलीं, तो मकान मालिकों और संचालकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
नाबालिगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
हिरासत में लिए गए सभी लोगों की पहचान और पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, चारों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है और उनके मामले में मानव तस्करी से जुड़े कानूनों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
🔹 #सहरसा: अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
🔹 रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 18 युवतियों को मुक्त कराया गया, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं।
🔹 पूरे नेटवर्क की जांच जारी है, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।@SaharsaPolice pic.twitter.com/mQ25ToG5ku
— DD News Bihar | डीडी न्यूज बिहार (@ddnewsBihar) July 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया
ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए
अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे

Facebook


