शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए : मुख्यमंत्री

शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए : मुख्यमंत्री

शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए : मुख्यमंत्री
Modified Date: April 27, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: April 27, 2026 5:50 pm IST

पटना, 27 अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने तथा स्वच्छता एवं जलापूर्ति पर विशेष ध्यान निर्देश अधिकारियों को दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित समीक्षा बैठक में सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र लाभार्थियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों में बेघर परिवारों को पक्के मकान मिल सकें।

उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए पीपीपी मॉडल अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे कचरे का बेहतर प्रबंधन और इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ ही, सीवरेज शोधन संयंत्रों को पूरी तरह संचालित रखने और गंगा नदी के किनारे निर्माणाधीन संयंत्रों का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत लगाए गए सभी लाइट के लिए एक प्रभावी निगरानी प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीसीटीवी लगाने के भी निर्देश दिये ।

बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भाषा कैलाश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में